Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जुलाई के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 21 July 2026

27
0

[ad_1]

10:13 AM, 21-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में चेन स्नेचरों का आतंक, एक ही दिन में तीन वारदात; महिलाओं को बनाया निशाना

मुजफ्फरपुर में एक ही दिन तीन अलग-अलग इलाकों में बाइक सवार बदमाशों ने तीन महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला घायल भी हो गई। लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गैंग की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:46 AM, 21-Jul-2026

Bihar: बेटी का केक ऑर्डर करने निकला था फौजी पिता, ट्रक की टक्कर से हुई मौत; 12 वर्षीय भतीजे ने दी मुखाग्नि

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान अभिषेक आनंद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तीन साल की बेटी का जन्मदिन मनाने छुट्टी पर आए जवान की धबौलिया पुल पर ट्रक से टक्कर में मौत हो गई थी।

और पढ़ें

08:53 AM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही आज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। सरकार आज कुछ खास विधेयक पेश करने जा रही है। गृह विभाग के मंत्री के रूप में सीएम सम्राट चौधरी भी विधेयक पेश करेंगे। आइये जानते हैं क्या-क्या है खास… और पढ़ें

08:50 AM, 21-Jul-2026

Bihar: शादी के 21 दिन बाद नवविवाहिता का बंदूक की नोक पर अपहरण, पति को पीटकर बदमाश ले गए; इलाके में सनसनी

मुंगेर में शादी के 21 दिन बाद भागलपुर के एक नवदंपती के साथ बड़ी वारदात हुई। मछली तालाब घूमकर लौट रहे दंपती की ई-रिक्शा को आठ हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया, पति और परिजनों के साथ मारपीट की तथा बंदूक की नोक पर नवविवाहिता अर्चना कुमारी को कथित रूप से अगवा कर फरार हो गए। और पढ़ें

08:35 AM, 21-Jul-2026

Bihar: आधी रात को गांव में STF की घेराबंदी! 25 हजार का इनामी पुलिस को चकमा देकर फरार; भाई-पिता गिरफ्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 13 वर्षों से फरार और 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। हालांकि आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से एक देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। और पढ़ें

08:04 AM, 21-Jul-2026

Bihar: उप डाकघर को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी साइबर सेल

पटना के मनेर उप डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाकघर को खाली कराकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। और पढ़ें

07:50 AM, 21-Jul-2026

Bihar News: सोशल मीडिया पर ऐसी रोक कि संभलना जरूरी; NDA सरकार का पेपर लीक और आरक्षण पर भी बड़ा फैसला

Bihar News: दिल्ली में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। बिहार सरकार ने पेपरलीक के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर भी अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। आइये जानते हैं क्या-क्या है खास… और पढ़ें

07:45 AM, 21-Jul-2026

Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि जेसीबी चलाने की अनुमति के बदले प्रति सप्ताह 18 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। और पढ़ें

07:09 AM, 21-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Weather Forecast: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले तीन दिनों की बारिश ने मौसम तो सुहाना बना दिया लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आइये जानते हैं आज के मौसम का हाल… और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here