Home अंग प्रदेश Bihar :छात्रों के प्रदर्शन में चली थी Ak-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी...

Bihar :छात्रों के प्रदर्शन में चली थी Ak-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू – Bihar Cop Abhishek Patel Suspended After Video Shows Him Firing Ak-47 At Protesting Students

24
0

[ad_1]

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सिवान सहित पूरे राज्य में छात्रों का उग्र प्रदर्शन हुआ था। इसी दौरान सिवान जिला मुख्यालय में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) के सदस्य अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में वह प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 से कई राउंड फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को आयोजित बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। यह बंद छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिसमें वामपंथी छात्र संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। इसी दौरान अभिषेक पटेल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में पहले एक गोली चलने के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटते दिखाई देते हैं, जबकि इसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग होती नजर आ रही है।

संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि 25 जुलाई को सिवान शहर के जेपी चौक पर बंद समर्थकों द्वारा घिर जाने पर तैनात पुलिसकर्मी सिपाही अभिषेक कुमार ने जान-माल और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस के अनुसार फायरिंग से मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, तीन व्यक्तियों के घायल होने का मामला सामने आया, जिनमें दो जेपी चौक से करीब 1.5 किलोमीटर और एक लगभग 2 किलोमीटर दूर घायल मिला। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है तथा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल भेजा गया। घायलों के बयान के आधार पर सिवान नगर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।


कई जिलों में हिंसक हुआ था प्रदर्शन

बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना सहित सारण, सिवान, औरंगाबाद तथा भागलपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई थीं, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें-  Bihar: ‘नई नस्लें बगावत जानती हैं’, युवा शायर अक्स की नज़्म बनी छात्र आंदोलन की आवाज; राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा

हालांकि, इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने AK-47 से फायरिंग की। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बता दें कि छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एहतियातन इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी और पूरे जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब जवान के निलंबन के बाद यह स्पष्ट संकेत गया है कि पुलिस मुख्यालय पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here