Home अंग प्रदेश स्मैक पीते युवक, पुलिस पर टिप्पणी; जांच के आदेश

स्मैक पीते युवक, पुलिस पर टिप्पणी; जांच के आदेश

21
0

[ad_1]

Katihar Viral Video: आजमनगर (कटिहार). आजमनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि थाना से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक खाली झोपड़ीनुमा घर में कुछ युवक खुलेआम स्मैक का सेवन करते हैं. वायरल वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर नशा करते हुए पुलिसकर्मी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वे कथित रूप से स्मैक का सेवन करते हुए पुलिस के एक जवान को चुनौती देते और अश्लील गालियां देते नजर आ रहे हैं. हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आजमनगर थाना क्षेत्र में नशेड़ियों और अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ गया है. कुछ लोगों ने पुलिस की कथित निष्क्रियता और मिलीभगत का भी आरोप लगाया है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल एक्टिविस्ट ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीण एवं सोशल एक्टिविस्ट अजहर नजामी ने कटिहार के पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही स्मैक की उपलब्धता और उसके स्रोत की भी जांच होनी चाहिए.

तकनीकी जांच की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाए कि वीडियो कब और कहां बनाया गया है. लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये.

एसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Katihar Viral Video: कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में वीडियो सही पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here