Home अंग प्रदेश पूर्णिया में बड़ा हादसा:पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे...

पूर्णिया में बड़ा हादसा:पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, खेलते-खेलते काल के गाल में समाए – Purnia Tragedy: Three Brothers Drown In Water-filled Pit Formed By Illegal Mining

20
0

[ad_1]

बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाई पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव गड्ढे से बाहर निकाले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।

यह हादसा जिले के कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-07 स्थित आलमनगर में रविवार सुबह हुआ। मृतकों की पहचान मो. मोफिजूल (11), मो. तफीजूल (9) और सैराजुल (7) के रूप में हुई है।

मृतक बच्चों के पिता आलमगीर ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे तीनों बेटे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे घर से करीब 100 मीटर दूर धर्म कांटा के पास बने एक गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। संतुलन बिगड़ने से तीनों पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत

बताया जाता है कि आलमगीर के आठ बेटे हैं, जिनमें से तीन की इस हादसे में एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद पिता आलमगीर, मां दुलहरी, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के कारण कई फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। हालिया बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भर गया है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर कसबा थाना पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here