Home अंग प्रदेश Tiranga Yatra:पटना में Cm सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा,...

Tiranga Yatra:पटना में Cm सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जेपी गोलंबर से पैदल ही निकले सभी – Bihar News: ‘tiranga Yatra’ Held In Patna Under The Leadership Of Deputy Cm Samrat Chaudhary Jp Golambar

20
0

[ad_1]

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला गेट नंबर 12 से अंदर गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत इसके बाद गेट बंद कर दिया गया। मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के एस्कॉर्ट के अलावा किसी अन्य वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

10 से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा यात्रा अभियान

बिहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत पटना से हुई है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों और प्रखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के अनुसार, तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए सरकार ने 6.12 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। राज्य के 534 प्रखंडों और 38 जिलों को कार्यक्रम के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि राज्यस्तरीय आयोजन के लिए 25 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि नई पीढ़ी को देश की आजादी के इतिहास के साथ वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और हिंसा के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। युवाओं को उस दौर की परिस्थितियों और लोगों की पीड़ा से अवगत कराना जरूरी है। मंत्री ने बिहार के लोगों से तिरंगा यात्रा और इससे जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

डाकबंगला से जेपी गोलंबर तक सामान्य वाहनों की नो-एंट्री

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड को देखते हुए डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर तक का रास्ता आरक्षित रहा। इस दौरान सामान्य वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं मिली। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ा। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में की गई। आम लोगों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 1 और 13 निर्धारित किए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रवेश के लिए गेट नंबर 12 आरक्षित किया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here