Home अंग प्रदेश Bihar News:अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, चार ठिकानों...

Bihar News:अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, चार ठिकानों पर पहुंची Svu की टीम; जानिए पूरा मामला – Engineer Accused Of Amassing Wealth Through Corruption Svu Team Raids Four Locations In Banka Vaishali Patna

25
0

[ad_1]

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक और अफसर पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 307, जनक नंदिनी अपार्टमेंट, महावीर नगर, बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में सिमरवारा गांव और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। 


10 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला

विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, हरेन्द्र कुमार के खिलाफ 10 अगस्त 2026 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 11 अगस्त को एजेंसी की टीमों ने उनके अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी।

Bihar News: अचानक गायब हो गई 10वीं की छात्रा, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस और बैग; परिजनों ने किया बवाल

पटना में दो जगहों पर पहुंची टीम


तलाशी के लिए एसवीयू की टीम पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 पहुंची। यह ठिकाना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आता है। इसके अलावा पटना के बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान में भी तलाशी ली जा रही है। यहां से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


वैशाली और बांका में भी जांच

जांच एजेंसी की एक टीम वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरवारा गांव के परिसर में भी तलाशी ले रही है। वहीं, हरेन्द्र कुमार की वर्तमान पोस्टिंग वाले बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी एसवीयू की टीम पहुंची है। यहां विभागीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here