Home खेल USA ने किया कमाल, लगातार तीसरी बार U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप...

USA ने किया कमाल, लगातार तीसरी बार U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में बनाई जगह

20
0

[ad_1]

महिला क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA अब अंडर-19 स्तर पर भी लगातार मजबूत होता जा रहा है। अमेरिका ने केमैन आइलैंड्स में खेले गए अमेरिका जोनल क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2027 अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने लगातार तीसरी बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में जगह बना ली है।

चेतना पगिड्याला की कप्तानी में अमेरिका ने क्वालिफायर में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। टीम ने 6 मैचों में 6 जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। अमेरिका ने दूसरे स्थान पर रही कनाडा की टीम से 6 पॉइंट की बढ़त के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। USA ने अपने अभियान की शुरुआत ही कनाडा के खिलाफ आठ विकेट की शानदार जीत से की थी। टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में भी USA ने कनाडा को शिकस्त दी। इसके अलावा टीम ने अर्जेंटीना और नेक्स्ट जेन XI के खिलाफ भी दो-दो जीत दर्ज कीं। नेक्स्ट जेन XI में पूरे अमेरिका क्षेत्र की अलग-अलग टीमों की खिलाड़ी शामिल थीं। अमेरिका की सफलता में महक देसाई की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 16 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

2025 में सुपर सिक्स तक पहुंचा था USA

USA ने 2025 अंडर-19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। मलेशिया में आयोजित उस टूर्नामेंट में टीम सुपर सिक्स चरण तक पहुंची थी। हालांकि, भारत ने फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। भारत अब तक खेले गए दोनों अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। 2027 संस्करण के लिए USA के अलावा समोआ ने ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र और UAE ने एशिया क्षेत्र से क्वालिफाई किया है। अफ्रीका और यूरोप के क्षेत्रीय क्वालिफायर इस साल के अंत में खेले जाएंगे।

कप्तान चेतना ने किया कमाल

कप्तान चेतना पगिड्याला के लिए भी यह टूर्नामेंट खास रहा। बाएं हाथ की बल्लेबाज चेतना 2025 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुकी हैं। उनके पास 31 T20 इंटरनेशनल और तीन ODI मैचों का अनुभव है। उन्होंने सितंबर 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अक्टूबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI डेब्यू पर ही शतक जड़कर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल चेतना नेपाल में खेले गए T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भी अमेरिका की टीम का हिस्सा थीं। हालांकि, उस टूर्नामेंट से टीम मुख्य प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। अब अंडर-19 टीम ने 2027 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर USA क्रिकेट के लिए एक और उम्मीद जगा दी है।

यह भी पढ़ें:

कप्तान गिल ने कर दिया कमाल, श्रीलंका के खिलाफ उड़ते हुए गिल का वीडियो आप भी देखिए

देवदत्त पडिक्कल के शतक से बढ़ी होगी कप्तान गिल के दोस्त की टेंशन, अब नंबर 3 का स्पॉट फिक्स

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here