Home अंग प्रदेश सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ के पट, दर्शन को उमड़ी...

सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ के पट, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24
0

[ad_1]

भागलपुर : शहर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंगलवार सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष अनुष्ठान

महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूजा-अर्चना की विधि पूरी करायी. पूजा के दौरान निर्धारित विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया. मंदिर प्रबंधन की ओर से भी अनुष्ठान को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी.

मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये.

पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़

सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालु कतार में लग गये. देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ गयी.

हर-हर महादेव और बाबा बूढ़ानाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

सावन में बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के महीने में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. सरकारी पूजा के बाद शुरू हुए दर्शन के दौरान भी मंदिर परिसर में लगातार भक्तिमय माहौल बना रहा.

The post सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ के पट, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here