Home अंग प्रदेश Bihar News:पति पर टूट पड़े बदमाश, बचाने आई पत्नी को चाकू मारा;...

Bihar News:पति पर टूट पड़े बदमाश, बचाने आई पत्नी को चाकू मारा; अस्पताल पहुंचते ही मौत – Khagaria Gogri Crime Regina Khatoon Murder Three Criminals Robbery Knife Attack Bihar

19
0

[ad_1]

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बच्चों को ढूंढने घर से निकले पति-पत्नी को सुनसान रास्ते पर तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और रुपये-पैसे लूट लिए। पति को बचाने के लिए पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बच्चों को ढूंढने निकले थे पति-पत्नी

मृतका की पहचान छोटी मालिया गांव निवासी मोहम्मद अरशद की 30 वर्षीय पत्नी रेजिना खातून के रूप में हुई है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के अनुसार, मोहम्मद अरशद और रेजिना खातून शनिवार रात अपने बच्चों को ढूंढने घर से बाहर निकले थे। दंपती मुख्य मार्ग से जाने के बजाय बगीचे वाले रास्ते से होकर मेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित श्मशान बगीचे के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

पहले पति से मारपीट, फिर लूटपाट

एसडीपीओ के मुताबिक, बदमाशों ने अरशद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके पास मौजूद रुपये-पैसे भी छीन लिए गए। अचानक हुए हमले से अरशद संभल पाते, इससे पहले बदमाशों ने उसके साथ मारपीट जारी रखी। पति पर हमला होता देख रेजिना खुद को रोक नहीं सकीं। वह अपनी जान की परवाह किए बिना पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगीं।

पति को बचाने आई पत्नी पर चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू निकाल लिया और रेजिना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात के बाद तीनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इलाका सुनसान होने के कारण अरशद की चीख-पुकार भी तत्काल किसी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अरशद ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रेजिना को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, बदमाशों की तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि लूटपाट और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान होने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीम घटना के कारणों, लूटपाट की रकम और वारदात में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here