Home अंग प्रदेश Bihar News:नदी की तेज धार में बहीं दो सहेलियां, नहीं बच सकी...

Bihar News:नदी की तेज धार में बहीं दो सहेलियां, नहीं बच सकी जान; मौत से गांव में पसरा मातम – Tragedy In Purnia: Two Teenage Girls Drown In River While Bathing In Bayasi

20
0

[ad_1]

पूर्णिया में नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से दो नाबालिग सहेलियां तेज धार की चपेट में आ गईं। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मासूम जिंदगियों के नदी में समा जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। घटना जिले के बायसी थाना क्षेत्र की मलहरिया पंचायत के जाबर गांव के वार्ड-9 की है।

मृतक किशोरियों की पहचान जाबर गांव निवासी मोइनुल की 16 वर्षीय बेटी फरीदा और स्वर्गीय ऐनुल की 15 वर्षीय बेटी सोगरी के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरी सहेलियां थीं और अक्सर साथ ही रहती थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरियां घर से एक साथ पास ही बहने वाली नदी में नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान एक किशोरी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में दूसरी सहेली भी नदी की तेज धार में समा गई।

काफी देर तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे, जहां दोनों बच्चियां गहरे पानी में डूबी मिलीं। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए

घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस बल के साथ जाबर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। बायसी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि नदी में दो किशोरियों के डूबने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों के अनुरोध के बाद परिवार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

एक ही गांव की दो बेटियों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दोनों सहेलियों के डूबने के बाद निकालने के लिए जुटी लोगों की भीड़

दोनों सहेलियों के डूबने के बाद निकालने के लिए जुटी लोगों की भीड़

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here