Home अंग प्रदेश कटिहार: कदवा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लहलहाती धान की...

कटिहार: कदवा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लहलहाती धान की फसल देख खिले किसानों के चेहरे

18
0

[ad_1]

कटिहार, कदवा. कदवा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आयी. लंबे समय से धान की फसल के लिए अनुकूल बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने बारिश को फसल के लिए लाभकारी बताया.

बारिश से लहलहा रहे धान के खेत

कदवा प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अगहनी धान की खेती की जाती है. इस क्षेत्र के किसानों के लिए धान की फसल काफी महत्वपूर्ण है. किसानों का कहना है कि हर वर्ष मौसम का साथ नहीं मिलने से उन्हें परेशानी होती है. कभी बाढ़ के कारण धान की फसल प्रभावित होती है तो कभी कम बारिश के कारण उत्पादन पर असर पड़ता है. नागेंद्र शर्मा, राहुल मेहता, पंकज मेहता, गणेश दास, अशोक रजक और दिलीप मेहता समेत अन्य किसानों ने बताया कि इस बार अब तक बारिश अच्छी हुई है. इसके कारण धान के खेत लहलहाते नजर आ रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि इस बार धान की फसल का उत्पादन भी बेहतर होगा.

धान की अच्छी फसल से किसानों को राहत की उम्मीद

किसानों ने बताया कि समय पर पर्याप्त बारिश होने से धान के पौधों को फायदा मिल रहा है. खेतों में फसल की स्थिति देखकर इस बार अच्छी उपज की उम्मीद जगी है. हालांकि किसानों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और वे आगे भी मौसम के अनुकूल बने रहने की उम्मीद कर रहे हैं.

सालभर के लिए धान का स्टॉक करते हैं किसान और मजदूर

कदवा प्रखंड क्षेत्र में मजदूर तबके के लोगों के बीच चावल प्रमुख आहार है. यही वजह है कि धान की फसल तैयार होने के मौसम में किसान से लेकर मजदूर तक अपनी जरूरत के अनुसार सालभर के लिए धान का स्टॉक करके रखते हैं. बाद में इसी धान को धीरे-धीरे चावल बनाकर परिवार के भोजन में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में धान की अच्छी फसल का सीधा असर ग्रामीण परिवारों की खाद्य जरूरतों पर पड़ता है.

The post कटिहार: कदवा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लहलहाती धान की फसल देख खिले किसानों के चेहरे appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here