Home वायरल बिट्टू तबाही का सफाई अभियान दिल्ली-NCR में आगे बढ़ा, 2 शहरों में...

बिट्टू तबाही का सफाई अभियान दिल्ली-NCR में आगे बढ़ा, 2 शहरों में 3,020 किलो कचरा साफ

22
0

[ad_1]

नई दिल्ली: बिट्टू तबाही का नया #CleanWithBittu का सफर उन्हें दिल्ली से गुरुग्राम और नोएडा ले आया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बिट्टू की नदी सफाई की मुहिम यमुना नदी के किनारे तीन शहरों में चलने वाले अभियान में बदल गई। 

यह सफर दिल्ली से शुरू हुआ, जहां बिट्टू और उनकी टीम ने 20 सितंबर को 585 किलो कचरा इकट्ठा किया। अगले दिन, यह अभियान गुरुग्राम के खेड़की दौला पहुंचा, जहां इस मुहिम में शामिल लोगों की मदद से 2,435 किलो और कचरा हटाया गया। तीसरे दिन बिट्टू तबाही नोएडा पहुंचे।  बिट्टू ने सेक्टर 94 के युवा शक्ति घाट पर सुबह 6 बजे से सफाई अभियान की घोषणा की और लोगों को यमुना नदी के किनारे को साफ करने के इस प्रयास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर दिल्ली-एनसीआर पहुंचा

#CleanWithBittu, बिट्टू तबाही की सफाई की पहली कोशिश नहीं है। उनके काम की शुरुआत मध्य प्रदेश के बियावरा में अजनार नदी से हुई थी, जहां उन्होंने कचरा हटाने और नदी को साफ करने की अपनी कोशिशों को रिकॉर्ड करना शुरू किया था। इन वीडियोज से उनके काम पर लोगों का ध्यान गया। अब यही मिशन मध्य प्रदेश से आगे बढ़ चुका है और बिट्टू इसे ‘वर्ल्ड क्लीनअप डे 2026’ से जुड़े तीन दिन के कैंपेन के तहत दिल्ली-NCR में भी चला रहे हैं।

बिट्टू तबाही कौन हैं?

बिट्टू तबाही, जिनका असली नाम सुरेंद्र सिंह चौधरी है, मध्य प्रदेश के ब्यावरा के रहने वाले एक युवा BSc स्टूडेंट हैं। अजनार नदी के आस-पास सफाई के उनके कामों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने अपने काम के वीडियो शेयर किए। 

एक नदी के आस-पास सफाई से शुरू हुआ यह काम अब एक बड़े पब्लिक क्लीनअप कैंपेन में बदल गया है, जिसमें #CleanWithBittu के ज़रिए अलग-अलग जगहों पर लोग एक साथ आ रहे हैं।

पहला दिन: दिल्ली में 585 किलो कचरा हटाया गया- यह तीन दिन का सफ़र 20 सितंबर को दिल्ली में यमुना नदी के किनारे शुरू हुआ। बिट्टू और उनकी टीम ने 585 किलो कचरा इकट्ठा किया, जिसमें घाट के आस-पास मिले फूल, पूजा का सामान, प्लास्टिक और दूसरी बेकार चीज़ें शामिल थीं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, बिट्टू ने सफाई अभियान में शामिल होने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और इस सफर में सहयोग के लिए फिलिप मॉरिस की भी सराहना की। दिल्ली का चरण तीन शहरों में चलने वाले इस अभियान की शुरुआत थी, और गुरुग्राम को अगला पड़ाव घोषित किया गया।

इससे पहले CM मोहन यादव बिट्टू तबाही से मिले थे और कचरे से भरी नदी अकेले साफ करने पर सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें-

बिट्टू तबाही ने डच NGO के CEO से वीडियो कॉल पर की बात, वायरल होने के बाद मिला था जॉब ऑफर; Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here