Home वायरल कार सवार युवकों ने हाईवे पर की स्टंटबाजी, खिड़की से लटक कर...

कार सवार युवकों ने हाईवे पर की स्टंटबाजी, खिड़की से लटक कर तो कभी छत पर बैठकर किया स्टंट; VIDEO वायरल

23
0

[ad_1]

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टोल टैक्स के पास कार में सवार कुछ युवकों को स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवकों को कभी कार की छत पर बैठकर तो कभी कार की विंडो से लटक कर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस की टीम अब कार की तलाश में जुटी हुई है। वहीं जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का मामला काफी चर्चा में है।

कार सवार युवकों ने की स्टंटबाजी

मामला फिरोजाबाद के टूंडला का है। यहां तेज रफ्तार दो कार सवार युवक स्टंटबाजी करते नजर आए। जानकारी के मुताबिक युवक कभी कार की छत पर तो कभी कार से बाहर लटक कर स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोस्त का बर्थडे बनाने के लिए दोनों कार में सवार युवक एक रिसोर्ट में जा रहे थे। इसी दौरान टूंडला टोल के पास यह घटना देखने को मिली। पीछे दूसरी कार में सवार लोगों ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जान जोखिम में डालकर किया स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार युवकों ने अपने दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए बिना किसी के डर के अपनी जान जोखिम में डाल दी। ये युवक मौत को दावत देते हुए स्टंटबाजी करते रहे। हालांकि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। कार की छत और खिड़की खोलकर बाहर लटकते हुए इन युवकों ने एक बार भी नहीं सोचा कि कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। 

कार सवार की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं अब घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार की तलाश में जुट गई है। कार सवार युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी कार में सवार युवक कार की खिड़की खोल कर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (इनपुट- लवकुश शर्मा)

यह भी पढ़ें-

जब अनंत सिंह के सामने ही होने लगी उनकी मिमिक्री, आवाज और अंदाज भी हूबहू; VIDEO वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here