Home अंग प्रदेश बिहार न्यूज़:सड़क के बाद अब होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दुष्कर्म...

बिहार न्यूज़:सड़क के बाद अब होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दुष्कर्म का आरोप; जमकर पीटा – Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online

19
0

[ad_1]

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का ऋण वापस कराने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक परिचित व्यक्ति ने उसे रोका और बातचीत के बाद उसे अलका सिनेमा के समीप ले गया। वहां से उसे होटल ‘ब्लू डायमंड’ ले जाया गया, जहां पहले से एक अन्य आरोपी मौजूद था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

एफएसएल टीम को दी गई सूचना, मेडिकल जांच जारी

मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई जारी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

नगर थाना में कांड संख्या 451/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 115(2), 74, 76, 64, 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D), 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला

होटल से भागकर सीधे थाना पहुंची पीड़िता

पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह होटल के कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई। अगले दिन 28 सितंबर की देर शाम वह नगर थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि होटल के कमरे में युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटना सामने आई है। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी प्राप्त हुआ है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here