Home अंग प्रदेश Watch Video : एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, भागलपुर में ट्रक...

Watch Video : एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, भागलपुर में ट्रक की टक्कर से सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत, तीन बच्चे हुए बेसहारा

20
0

[ad_1]

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत हो गयी. हादसा जगदीशपुर-सन्हौला रोड पर खरामा मोड़ और पेट्रोल पंप के बीच हुआ. मृतक की पहचान बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी रविन्द्र कुमार (31), पिता वकील प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. वह काम के सिलसिले में जगदीशपुर गये थे और काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे.

सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

बताया गया कि रविन्द्र कुमार सेंट्रिंग मिस्त्री का काम करते थे. मंगलवार सुबह वह बाइक से जगदीशपुर गये थे. काम पूरा करने के बाद वह अपने घर पदमपुर लौट रहे थे. इसी दौरान खरामा मोड़ और पेट्रोल पंप के बीच सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र कुमार बाइक से उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे. हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को वहीं रोक लिया और घटना की सूचना गोराडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया.

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

तीन बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गये रविन्द्र

रविन्द्र कुमार शादीशुदा थे. उनकी पत्नी का नाम चांदनी कुमारी है. दंपती के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ा बच्चा करीब सात-आठ वर्ष का है. परिवार के लिए अचानक हुई इस मौत ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के अनुसार रविन्द्र की मौत से परिवार ने अपना एक अहम सहारा खो दिया है.

The post Watch Video : एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, भागलपुर में ट्रक की टक्कर से सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत, तीन बच्चे हुए बेसहारा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here