Home अंग प्रदेश बिहार में दर्दनाक हादसा:घोंघा चुनते समय नहर में डूबीं चार महिलाएं, मां-बेटी...

बिहार में दर्दनाक हादसा:घोंघा चुनते समय नहर में डूबीं चार महिलाएं, मां-बेटी समेत तीन की मौत; मची चीख-पुकार – Bihar Drowning Accident Three Dead One Rescued After Women Fall Into Canal While Foraging For Snails

22
0

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मवेशियों के लिए चारा और घर के लिए जलावन की लकड़ी लाने गईं चार महिलाएं नहर में डूब गईं। बताया जा रहा है कि नहर के पास महिलाएं घोंघा चुनने लगी थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों डूब गईं। हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में मां-बेटी समेत एक पड़ोस की महिला शामिल है। मृतकों की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव निवासी पूनम देवी (40), पत्नी नगीना मांझी, महिमा कुमारी (17), पिता नगीना मांझी और कौशल्या देवी (36), पत्नी नंदा मांझी के रूप में हुई है। वहीं, सुरक्षित बाहर निकाली गई महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के एक टोले के रहने वाले हैं।

घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं प्रतिदिन की तरह मवेशियों के लिए चारा और घर में जलावन के लिए लकड़ी लाने जाती थीं। मंगलवार शाम भी चारों महिलाएं नहर के पास गई थीं। इसी दौरान वे घोंघा चुनने लगीं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों नहर में डूब गईं। महिलाओं के नहर में डूबने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जबकि रेखा देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए दो शव

नहर में डूबीं अन्य दो महिलाओं की तलाश जारी रही। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में पूनम देवी और उनकी बेटी महिमा कुमारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  राजगीर घूमने वालों के लिए राहत: एक पार्किंग टिकट से आठ घंटे तक चारों स्थलों पर मिलेगी सुविधा, जानें नई दरें

तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

एक साथ दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, घटना को लेकर सीओ से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

मृतकों की पहचान


  • पूनम देवी (40), पत्नी नगीना मांझी

  • महिमा कुमारी (17), पिता नगीना मांझी

  • कौशल्या देवी (36), पत्नी नंदा मांझी

वहीं, रेखा देवी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here