Home अंग प्रदेश TMBU: UG के विभिन्न सत्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी,...

TMBU: UG के विभिन्न सत्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक लेट फाइन के साथ जमा होंगे आवेदन

15
0

[ad_1]

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासन ने स्नातक (यूजी) के विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अब विलंब शुल्क (लेट फाइन) के साथ 9 अक्टूबर तक अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

इन पाठ्यक्रमों और सेमेस्टरों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, तिथि विस्तार का निर्णय निम्नलिखित संकायों और सेमेस्टरों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रभावी होगा:

  • बीए, बीएससी और बीकॉम के सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 6 के परीक्षार्थी.
  • बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) सेमेस्टर 2, सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 6 के विद्यार्थी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा था ज्ञापन

इससे पूर्व, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की थी और तिथि बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था. छात्र नेताओं का तर्क था कि पूर्व निर्धारित समयसीमा समाप्त हो जाने की वजह से कई नियमित व दूरदराज के छात्र फॉर्म भरने से छूट गए थे और परीक्षा से वंचित होने की कगार पर थे. छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अविलंब अतिरिक्त समय देने की मांग की थी.

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सोहम शुभम, सुमित सिंह, नवीन यादव, मृणाल, अवनीश कश्यप और आलोक सहित कई अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे. विवि प्रशासन के इस फैसले के बाद वंचित छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का एक अंतिम अवसर मिल गया है.

The post TMBU: UG के विभिन्न सत्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक लेट फाइन के साथ जमा होंगे आवेदन appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here