[ad_1]
80 पार की उम्र में भी बिना रुके काम करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर कुछ दिनों पहले एक हादसा हुआ था. दरअसल, शूटिंग के दौरान बिग बी अचानक फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनके घुटने में गंभीर चोट आ गई. जब खुद अमिताभ बच्चन ने शो में इस बात का खुलासा किया, तो सेट से लेकर सोशल मीडिया तक फैंस सन्न रह गए. इसके बाद हाल ही में देर रात बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपने थके हुए शरीर की बेबसी बयां की. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया.
KBC के सेट पर क्या हुआ था?
शो के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन स्टेज पर आए थे और हमेशा की तरह बीच में खड़े होने के बजाय सीधे जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए थे. उन्होंने दर्शकों से कहा था,
"आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपनी बात कहता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया था और घुटने में चोट आ गई."
उन्होंने अपने बाएं घुटने की तरफ इशारा करते हुए बताया था कि उन्हें सीधे खड़े होने में दिक्कत हो रही है, इसलिए वह बैठकर ही बात करेंगे.
हालांकि, दर्शकों के चेहरों पर चिंता देखते ही उन्होंने तुरंत तसल्ली देते हुए कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है और चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.
'अब मुझे सीधे बिस्तर की तरफ भागना होगा'

चोट लगने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि काम की भागदौड़ में समय पर सोना कितना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने लिखा,
"लोग कहते हैं कि रात की अच्छी नींद शरीर को ठीक करने का सबसे बेहतरीन जरिया है, लेकिन मुझे इसके लिए वक्त निकालने में काफी संघर्ष करना पड़ता है. पर आज रात मैं जल्दी सोने की कोशिश कर रहा हूं ताकि सुबह जल्दी काम के लिए उठ सकूं. दिमाग में ढेरों विचार और नए आइडिया चलते रहते हैं, लेकिन अब मुझे सीधे बिस्तर की तरफ भागना होगा."
बिग बी का मानना है कि अच्छी नींद से ही उनके थके हुए शरीर को आराम और ताकत मिल पाएगी.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के स्टारडम को देते थे कड़ी टक्कर, फिर क्यों विनोद खन्ना ने करोड़ों की शोहरत छोड़ आश्रम में धोए बर्तन?
आगे इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन के पास काम की कोई कमी नहीं है. वह जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में एक बार फिर 'अश्वत्थामा' के रोल में दिखेंगे. इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इसके अलावा वह रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में भी नजर आएंगे, जिसमें डायना पेंटी और निम्रत कौर उनके साथ हैं. वहीं चर्चा यह भी है कि वह 'आंखें 2' को लेकर भी बातचीत में हैं.
The post 'अब सीधे बिस्तर की तरफ भागना होगा…' 84 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ये बात? appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















