Home अंग प्रदेश नाथनगर में ‘सरकार आपके द्वार’, पहले दिन 31 आवेदन; योजनाओं का लाभ...

नाथनगर में ‘सरकार आपके द्वार’, पहले दिन 31 आवेदन; योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश

13
0

[ad_1]

भागलपुर : आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाथनगर प्रखंड में मंगलवार से सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ शुरू हुआ. शिविर 8 अक्टूबर तक चलेगा. पहले दिन शिविर में विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से संबंधित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए.

डीडीसी ने लिया शिविर का जायजा

उप विकास आयुक्त रवि राकेश ने मंगलवार को नाथनगर प्रखंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का जायजा लिया और आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली.

शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा, कृषि/आत्मा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता, आवास, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, आपूर्ति, श्रम प्रवर्तन, कल्याण, विद्युत, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य, आपदा प्रबंधन, पुलिस, जीविका और सहकारिता समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं.

आवेदनों का समय पर करें निष्पादन

डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाये. उन्होंने पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

साथ ही प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों का विभागवार संधारण करते हुए उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड प्रशासन की ओर से शिविर को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके.

The post नाथनगर में ‘सरकार आपके द्वार’, पहले दिन 31 आवेदन; योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here