Home अंग प्रदेश बिहार:अल्बेस्टर वापस मांगने पर पिता से भिड़ा बेटा, कुल्हाड़ी से हमला कर...

बिहार:अल्बेस्टर वापस मांगने पर पिता से भिड़ा बेटा, कुल्हाड़ी से हमला कर हाथ किया गंभीर रूप से जख्मी – Son Attacks Father With Axe Over Albester Dispute, Hand Severely Injured

18
0

[ad_1]

लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के भिखाकिता गांव में अल्बेस्टर को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मन्नू मांझी का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। परिजन उन्हें धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मन्नू मांझी ने गांव के ही नेगरा को अल्बेस्टर दिया था। सोमवार को वह अल्बेस्टर वापस मांगने पहुंचे। इसी दौरान उनका बड़ा पुत्र तूफानी मांझी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि तूफानी ने अल्बेस्टर देने से इनकार करते हुए पिता से गाली-गलौज की और उन्हें तमाचा मार दिया।

पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

मौके पर मौजूद छोटे पुत्र खाजो कुमार ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और पिता को दूसरे घर ले गया। कुछ देर बाद मन्नू मांझी पुराने घर लौटे तो आरोप है कि तूफानी वहां पहले से मौजूद था। उसने पहले ईंट से पिता पर हमला किया।

इसके बाद घर से कुल्हाड़ी लाकर उनके बाएं हाथ पर कई वार कर दिए। घटना के बाद परिजन घायल मन्नू मांझी को धरहरा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि घटना की अभी तक थाना में कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here