Home अंग प्रदेश दुर्गापूजा को लेकर गेराबाड़ी चौक पर उतरे डीएसपी, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

दुर्गापूजा को लेकर गेराबाड़ी चौक पर उतरे डीएसपी, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

16
0

[ad_1]

कटिहार : दुर्गापूजा के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेराबाड़ी चौक पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, कटिहार सुनील कुमार शर्मा खुद सड़क पर उतरे. उन्होंने वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर जाम की स्थिति बनने से रोकने का प्रयास किया.

डीएसपी ने चौक पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और बेतरतीब खड़े वाहनों को किनारे कराया. इस दौरान कोढ़ा थाना के एसआइ गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे.

डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. त्योहार के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या हो सकती है. इसलिए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना जरूरी है.

उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की. दुकानदारों से भी कहा कि वे अपनी दुकानों के सामने सड़क पर सामान न रखें, ताकि आवागमन बाधित न हो.

The post दुर्गापूजा को लेकर गेराबाड़ी चौक पर उतरे डीएसपी, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here