Home बिहार अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज...

अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट

16
0

[ad_1]

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक और दबंग शैली के लिए चर्चित बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनावी मैदान में धमाकेदार एंट्री कर ली है। हाल ही में उनके द्वारा निकाले गए एक रोड शो ने राज्य के सियासी पारे को हाई कर दिया है। इस रोड शो के जरिए अनंत सिंह ने आगामी उपचुनाव या चुनावी समीकरणों में अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई है, जहां उन्होंने जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर वोट की अपील की। 

अनुज सिंह के समर्थन में उतरे बाहुबली नेता अनंत सिंह

नालंदा जिले के परवलपुर में जनसुराज समर्थित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में जदयू मोकामा विधायक अनंत सिंह आज रोडशो कर अनुज सिंह के लिए वोट मांगते दिखे। इस मौके पर अनंत सिंह का भव्य स्वागत किया गया और उनके ऊपर बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इस दौरान आकर्षण का केंद्र ‘बुलडोजर’ से पुष्प की बारिश रही। रोडशो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग दूर-दराज से पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों ने दूर से ही माला फेंककर अभिवादन दिया। अनंत सिंह ने भी हाथ हिलाकर और ‘गमछा’ लहराकर जनता का अभिवादन किया। इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मतदाताओं से एमएलसी (MLC) उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

जदयू विधायक होने के बावजूद प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के उम्मीदवार के लिए अनंत सिंह की यह सक्रियता बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार में इससे पूर्व ऐसे चुनाव कब आते और कब चले जाते लोगों को पता नहीं चलता था। लेकिन इस बार अनंत सिंह ने पार्टी से विरुद्ध जाकर नीरज सिंह का विरोध करते हुए दूसरे पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया। ये एनडीए को महंगा पड़ सकता है। 

नीतीश के गढ़ में नीरज और अनुज के बीच सियासी मुकाबला
नालंदा को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का प्रचार करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(Report: Shiv Kumar)

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here