Home अंग प्रदेश बिहार:पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर पलटवार, बोले- आपके पैदा होने से...

बिहार:पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर पलटवार, बोले- आपके पैदा होने से पहले से कर रहा हूं लोगों की मदद – Bihar: Mp Pappu Yadav Hits Back At Jan Suraaj Mla Prashant Kishor News In Hindi

15
0

[ad_1]

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह प्रशांत किशोर के पैदा होने से पहले से ही बाढ़, भूकंप और अन्य आपदाओं में लोगों की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार की बाढ़ में उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये बांटे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि उनके द्वारा दी गई आर्थिक मदद की जांच कराई जा सकती है।

पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर लोगों के बीच पैसे बांटने की बात करते हैं, जबकि जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करना उनका पुराना काम है। उन्होंने पूर्णिया में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि वह लंबे समय से लोगों की सहायता करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंदों को 500 रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की मदद देते हैं। पूर्णिया के चंपानगर में आग लगने की घटना में भी उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे।

सांसद ने भुज भूकंप का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनका बेटा सार्थक डेढ़ साल का था। उन्होंने दावा किया कि वह तीन दिनों तक वहां रहकर शव उठाने और लोगों की मदद करने में जुटे रहे। उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 11 दिनों तक रहकर उन्होंने राहत कार्य किया और पैसे कम पड़ने पर अपनी चेन बेचकर लोगों की मदद की। उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान भी उन्होंने सहायता की थी।

पढ़ें: ‘नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था’, अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

पप्पू यादव ने गुजरात में बिहार के लोगों को ट्रेन से वापस भेजे जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने दावा किया कि जब वह मदद करने पहुंचे तो उन पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने प्रशांत किशोर के इस आरोप पर भी सवाल उठाया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने नहीं जाते हैं।

प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप


पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर दूसरे नेताओं को अपशब्द कहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी पर टिप्पणी करने के बाद प्रशांत किशोर चुप क्यों हो गए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या चुप रहने के लिए उन्हें पैसे मिले हैं।

सांसद ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की राजनीतिक सफलता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। साथ ही, उन्होंने पूर्णिया में चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को लेकर भी आरोप लगाए। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर ऐसे व्यक्ति को टिकट देने का आरोप लगाया, जिस पर लड़कियों से बातचीत और शैक्षणिक डिग्रियों में पैसे के लेनदेन से जुड़े आरोप होने की बात कही।

उन्होंने अनुज सिंह को टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाए। पप्पू यादव ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने उनसे अनुज सिंह पर अपनी बहन के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर माफिया और हत्यारा होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने नीतीश कुमार के संदर्भ में नौ हत्याएं करने के कथित बयान का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर को घेरा। उनके इन बयानों पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here