Home अंग प्रदेश बिहार:विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, एआईएमआईएम से जुड़े...

बिहार:विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, एआईएमआईएम से जुड़े नेता नाहिद गनी गिरफ्तार – Kishanganj Nahid Ghani Arrested Overseas Job Fraud Aimim Leader Malaysia Dubai

20
0

[ad_1]

विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने नाहिद गनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मलेशिया, दुबई समेत दूसरे देशों में रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ली गई। नाहिद गनी को एआईएमआईएम (AIMIM) के युवा प्रकोष्ठ से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और कथित ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रुपये लेने का आरोप

नाहिद गनी पर आरोप है कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूलता था। मलेशिया, दुबई समेत अन्य देशों में भेजने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मामले में सैकड़ों लोगों के ठगी का शिकार होने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, अब तक पीड़ितों की वास्तविक संख्या और कथित ठगी की कुल रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पूर्व विधायक भी कर चुके हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस मामले को लेकर कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम भी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। वहीं, कथित पीड़ितों के परिजनों ने भी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने और धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगाए थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के कारण यह मामला किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। अब नाहिद गनी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर पुलिस पर है।

एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज करेंगे प्रेस वार्ता

नाहिद गनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने रखेगी। एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और जांच से संबंधित तथ्यों की जानकारी देंगे। इस दौरान कथित ठगी के शिकार लोगों की संख्या, उनसे वसूली गई रकम और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता को लेकर जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस की प्रेस वार्ता से यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी किस तरह की गई और जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here