Home अंग प्रदेश Bihar:24 घंटे से लापता युवक का शव खकुआ नदी में मिला, हत्या...

Bihar:24 घंटे से लापता युवक का शव खकुआ नदी में मिला, हत्या या आत्महत्या?; जांच में जुटी पुलिस – Bihar Missing Youth Body Found In Khakua River After 24 Hours, Murder Or Suicide Suspected

19
0

[ad_1]

किशनगंज जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित खकुआ नदी घाट पर रविवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिशनपुर हाट निवासी 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है, जो पिछले 24 घंटे से लापता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम स्थानीय लोगों ने खकुआ नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

विक्की से रूप में हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई। वह बिशनपुर बाजार का निवासी था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार से घर से लापता था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। रविवार सुबह परिजनों ने बिशनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिशनपुर थाना के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव मिलने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे बिशनपुर बाजार क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here