Home बिहार तेज प्रताप यादव को मिला पिता और बहनों का साथ, आवास पर...

तेज प्रताप यादव को मिला पिता और बहनों का साथ, आवास पर पूजा करने पहुंचे लालू यादव, रोहिणी और मीसा भारती; VIDEO

18
0

[ad_1]

पटना: बिहार में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तेज प्रताप यादव के आवास 42A, हार्डिंग रोड पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है। आज लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने पहुंचे। 

लालू यादव के साथ उनकी दो बेटी डॉक्टर मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी आई थीं। सभी ने मुख्य पंडाल में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। ​पूजा के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव एवं बहनों का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर लगातार पोस्ट करते रहते हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव अपने परिवार को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था, “जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे! मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं। कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

तेज प्रताप ने कहा था, “मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हूं। कुछ लोगों को मेरी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे। क्योंकि मेरा काम जवाब देना नहीं, अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है। जलने वाले जलते रहेंगे, बोलने वाले बोलते रहेंगे और हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे। मुझे किसी की बुराई से नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास है। जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे!”

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “मेरा लक्ष्य, मेरी जीत! मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा। रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूंगा, न रुकूंगा और न ही हार मानूंगा। मेरा साहस मेरी ताकत है, मेरा संघर्ष मेरी पहचान है और मेरी मंजिल मेरा संकल्प है। लोग बातें करते रहेंगे, जबकि मैं इतिहास रचने के लिए लगातार आगे बढ़ता रहूंगा। लक्ष्य तय है, मेरा संकल्प मजबूत है और मैं जीत हासिल करके ही रहूंगा।”

इससे पहले तेज प्रताप को लेकर एक खबर बहुत चर्चा में रही थी। दरअसल तेज प्रताप यादव को मां राबड़ी देवी की याद सताई थी।

ये भी पढ़ें-

‘बॉयफ्रेंड को लव यू और हार्ट भेजी’, तेज प्रताप यादव ने पढ़ ली थी ऐश्वर्या राय की पूरी चैट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here