Home अंग प्रदेश पीरपैंती में कुश्ती का महामुकाबला! हजारों दर्शकों के सामने 62 जोड़ी पहलवानों...

पीरपैंती में कुश्ती का महामुकाबला! हजारों दर्शकों के सामने 62 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम, बनारस के बृजेश बने चैंपियन

18
0

[ad_1]

पीरपैंती (भागलपुर). दुर्गा पूजा के अवसर पर कहलगांव टोला में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में 62 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया. हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता देखने के लिए करीब 10 हजार दर्शक जुटे. विक्रम यादव दिल्ली, मोहित पहलवान बनारस, करण पहलवान कटिहार और राकेश पहलवान जम्मू-कश्मीर के मुकाबले दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहे.

62 जोड़ी पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से आये पहलवानों ने एक-दूसरे को चुनौती दी. मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और कुश्ती के कौशल का प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का आनंद लिया. कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों की भागीदारी और करीब 10 हजार दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया.

बृजेश पहलवान बनारस को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बनारस के बृजेश पहलवान को दिया गया. द्वितीय पुरस्कार मनोज पहलवान, संतकबीर नगर और योगेंद्र पहलवान को संयुक्त रूप से मिला. वहीं तृतीय पुरस्कार बनारस के सुरेंद्र यादव और कटिहार के प्रिंस पहलवान को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. विजेता पहलवानों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण के दौरान आयोजन में शामिल पहलवानों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला.

जनप्रतिनिधियों ने किया पुरस्कार वितरण

प्रथम पुरस्कार जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेता सुड्डू साईं, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, बीडीओ अभिमन्यु कुमार और सीओ चंद्रशेखर ने प्रदान किया. द्वितीय पुरस्कार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल और जिला परिषद सदस्य जनार्दन आजाद ने दिया. वहीं तृतीय पुरस्कार मुखिया प्रतिनिधि सुकेश यादव और पूर्व मुखिया दहारू यादव ने प्रदान किया.

विधायक मुरारी पासवान समेत कई अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुरारी पासवान शामिल हुए. इनके अलावा जिला परिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव, अशोक राम, भरत यादव, रमेश रमन, दरोगा यादव और सुभाष यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने किया. प्रतियोगिता के निर्णायक गणेश पहलवान और सुनील पहलवान रहे.

आयोजन की सफलता में स्थानीय लोगों का योगदान

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने में उत्तम यादव, वीरकांत यादव, शैलेंद्र यादव, दिनेश मंडल, राजेश मंडल, पप्पू यादव, सुदर्शन यादव, ओम प्रकाश यादव, विनोद आनंद यादव और शिक्षक सिकंदर यादव सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया. दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के पहलवानों की भागीदारी और बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही. पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ.

The post पीरपैंती में कुश्ती का महामुकाबला! हजारों दर्शकों के सामने 62 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम, बनारस के बृजेश बने चैंपियन appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here