Home अंग प्रदेश बिहार के इस जिले में फिर हाथियों का उत्पात:बुजुर्ग व्यक्ति की हुई...

बिहार के इस जिले में फिर हाथियों का उत्पात:बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत व बच्चा घायल, किसानों को सता रही चिंता – Elephants Go On A Rampage Again In Kishanganj: Elderly Man Killed, Child Injured

18
0

[ad_1]

Elephants go on a rampage again in Kishanganj: elderly man killed, child injured

किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत

विस्तार

किशनगंज जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव का है, जहां बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह दो हाथी अचानक गांव में घुस आए और खेतों में लगी धान की फसल को रौंदने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।


इसी दौरान हाथियों की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को तुरंत बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलताबाड़ी निवासी मोफीज आलम के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल दरनिया गांव का एक मासूम बच्चा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ खुशरू सिराज, बहादुरगंज थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

फॉरेस्ट अधिकारी का बयान


फॉरेस्ट अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिघलबैंक के धनतोला में भी हाथियों ने उत्पात मचाया था। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटा दिया है और हाथियों को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।

किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत और बच्चा घायल

ग्रामीणों की जुटी भीड़।

 

किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत और बच्चा घायल

किशनगंज में हाथियो के उत्पाद से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत और बच्चा घायल

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here