Home अंग प्रदेश बिहार न्यूज:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान...

बिहार न्यूज:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस – Muzaffarpur Bochaha Kasिरampur Petrol Pump Unidentified Dead Body Fsl Investigation

18
0

[ad_1]

muzaffarpur bochaha kasिरampur petrol pump unidentified dead body fsl investigation

जांच करती पुलिस
– फोटो : bihar

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में कासिरामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है।


काम पर जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, वे सुबह काम पर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। मृतक के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर की चप्पल कुछ दूरी पर पड़ी थी। आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि व्यक्ति को कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया होगा। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया, जबकि कुछ ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई। हालांकि, मौत की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद बोचहां थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। बोचहां थाना प्रभारी यशवंत मिश्रा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। टीम मौके से साक्ष्य जुटाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here