Home झारखंड JMM नेता के घर के पास कमरे में मिला बॉडीगार्ड का शव,...

JMM नेता के घर के पास कमरे में मिला बॉडीगार्ड का शव, AK-47 से फायरिंग की आशंका

17
0

[ad_1]

Highlights

  • हजारीबाग में JMM जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड का शव बंद कमरे में मिला।
  • पुलिस ने AK-47 से दुर्घटनावश गोली चलने की आशंका जताई, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं।
  • पलामू की कोयल नदी में नहाते समय 9 और 10 साल के 2 बच्चों की डूबकर मौत हुई।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी कि JMM के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड का शव गुरुवार को उनके घर के पास एक कमरे में मिला। मृतक की पहचान 39 वर्षीय निरंजन महतो के रूप में हुई है। वह रांची जिले के तमाड़ का रहने वाला था और जिला पुलिस बल में तैनात था। पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में जवान का शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों को अंदर जाने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा।

AK-47 से गोली चलने की आशंका

बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है। जवान के पास AK-47 राइफल थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत आत्महत्या के कारण हुई या दुर्घटनावश गोली चलने से हुई। अधिकारी के मुताबिक, घटना उरीमारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निरंजन महतो के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पलामू में कोयल नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

झारखंड के पलामू जिले में भी गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां कोयल नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय देव कुमार और 10 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे टाउन थाना क्षेत्र के कंडू मोहल्ले के पास नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए बच्चों के शव

स्थानीय लोगों ने तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव नदी से निकाल लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। दोनों घटनाओं की जांच संबंधित पुलिस टीम कर रही है। बता दें कि हाल ही में झारखंड से एक खबर सामने आई थी जिसमें एक शख्स ने चॉकलेट मांगने पर अपने 3 साल के भांजे को पिस्तौल थमा दी थी, जिसकी गोली चलने से उसकी मौत हो गई थी। (PTI से इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें: मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिनों तक पुलिस को दिया चकमा, फिर झारखंड से हुआ गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here