Home अंग प्रदेश बिहार:एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी; घंटों बाधित रहा...

बिहार:एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी; घंटों बाधित रहा यातायात – Begusarai Nh31 Accident Three Vehicles Collision Sahebpur Kamal Traffic Jam

16
0

[ad_1]

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप दोपहर बाद तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। हादसे के कारण खगड़िया से बेगूसराय की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात घंटों प्रभावित रहा। बाद में अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

मतदान के बीच हुआ हादसा, मौके पर जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय में दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसके चलते मुख्यालय चौक और आसपास के इलाकों में मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान एनएच-31 पर अचानक तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

एनएच-31 पर लगी वाहनों की लंबी कतार

तीन वाहनों की एक साथ हुई टक्कर के कारण खगड़िया से बेगूसराय की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर फंसे रहने से देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के कारण इस मार्ग पर घंटों आवागमन प्रभावित रहा।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, जेसीबी से हटवाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे की सूचना मिलने पर बलिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि सिन्हा समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर बाधित यातायात को बहाल कराने के लिए जेसीबी मंगवाई।

जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद एनएच-31 पर यातायात सामान्य हो सका।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here