Home वायरल Interesting Facts About Medicine Strips, Medicine amazing facts, Meaning of the Red...

Interesting Facts About Medicine Strips, Medicine amazing facts, Meaning of the Red Line on a Medicine Strip: दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? जान लेंगे तो गलती नहीं करेंगे आप

20
0

[ad_1]

कई सारे लोगों की यह आदत होती है कि जैसे ही उन्हें कोई परेशानी हो या फिर घर में कोई बीमार हो तो खुद डॉक्टर बन जाते हैं और पास के मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाई खरीद लाते हैं। वहीं कई लोग पास के मेडिकल स्टोर पर जाते हैं और वो जो दवाई दे देता है, वो लेकर आ जाते हैं मगर ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आम आदमी को भी दवाइयों के बारे में इतना कुछ पता नहीं होता है और इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि कोई भी दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आज हम भी आपको एक ऐसा जानकारी देंगे जो आपको पहले किसी ने नहीं बताई होगी और जानने के बाद आप अगली बार सावधान रहेंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

दवाई के पत्ते पर कभी गौर किया है?

आमतौर पर इंसान दवाई खाने से पहले उसका पत्ता तो देखता ही मगर सिर्फ एक काम के लिए ही उसे देखता है। इंसान दवाई के पत्ते को पलट यह चेक करता है कि वो कहीं एक्सपायरी डेट क्या है और अभी एक्सपायर तो नहीं हुआ है। आपने भी ऐसा किया होगा मगर क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि कुछ दवाई के पत्तों पर पीछे लाल रंग की एक लाइन बनी होती है। शायद ही कभी नोटिस किया होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दवाई के पत्तों पर वो जो लाल रंग की लाइन बनी होती है, वो क्यों बनी होती है।

दवाई के पत्ते पर लाल लाइन क्यों होती है?

हर दवाई के पत्ते पर तो नहीं मगर कुछ दवाई के पत्तों पर वो लाल रंग की लाइन देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि वो क्यों बनी होती है। आपकी दवा की स्ट्रिप पर बनी लाल लाइन का मतलब है कि यह एक एंटीबायोटिक है। इसका इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए। आपको बता दें कि इसे यानी एंटीबायोटिक लेने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उम्मीद है कि अब आप जब भी किसी दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन देखेंगे तो इसका कारण आपको याद आ जाएगा और आप बिना डॉक्टर के सलाह के उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें-

Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के बाद खुली नींद, Video हुआ वायरल

Peak Male Content: एक नया Video हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने भी किया कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here