Home खेल यूएई ने सिर्फ 5 गेंदों में टारगेट किया हासिल, फिर भी नहीं...

यूएई ने सिर्फ 5 गेंदों में टारगेट किया हासिल, फिर भी नहीं टूटा सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड

17
0

[ad_1]

वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान एकतरफ जहां आगामी 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है तो वहीं इसी बीच यूएई की महिला टीम ने मैदान पर एक ऐसा कारनामा किया है, जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है। मलेशिया में खेली जा रही एशियन क्रिकेट काउंसिल प्रीमियर कप में ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में यूएई महिला टीम का सामना सऊदी अरब की टीम से था, जिसमें उन्होंने इस मुकाबले में टारगेट को सिर्फ 5 गेंदों में हासिल करने के साथ बड़ी जीत हासिल की। महिला टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के नजरिए से देखा जाए तो यह सबसे तेज जीत तो नहीं है लेकिन संयुक्त रूप से दूसरी सबसे कम गेंदों में जीत है।

पहले ओवर में सऊदी के गेंदबाज ने दिए कुल 11 एक्सट्रा रन

यूएई महिला टीम ने सऊदी अरब के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करने के साथ उन्हें 15.3 ओवर्स में सिर्फ 27 के स्कोर पर ही समेट दिया। यूएई की तरफ से गेंदबाजी में सुरक्षा कोटे, हीना होतचंदानी और कप्तान ईशा ओजा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई महिला टीम की तरफ से ओपनिंग कप्तान ईशा के साथ तीर्था सतीश बल्लेबाजी करने के लिए आई। सऊदी अरब की तरफ से पहला ओवर फेंकने के लिए माह नूर आमिर को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें उनकी लाइन लेंथ पूरी तरह से बिगड़ी हुई नजर आई। नूर आमिर ने इस ओवर में कुल वाइड और नो-बॉल मिलाकर कुल 11 एक्सट्रा रन दे दिए। इसके अलावा ईशा ने जहां इस ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाने के साथ कुल 15 रन बनाए तो वहीं तीर्था ने चौका लगाने के साथ कुल चार रन बनाए। इसके दम पर यूएई ने सिर्फ 5 गेंदों में मुकाबला अपने नाम कर लिया जो महिला टी20 इंटरनेशनल में उनकी अभी तक की सबसे कम गेंदों में जीत का रिकॉर्ड जरूर बन गया।

रवांडा, तंजानिया और थाईलैंड के नाम है सबसे कम गेंदों में जीत का रिकॉर्ड

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में जीत हासिल करने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह संयुक्त रूप से रवांडा, तंजानिया और थाईलैंड की टीम के नाम पर दर्ज है। रवांडा ने साल 2019 में माली महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 7 रनों के टारगेट को सिर्फ चार गेंदों में हासिल कर लिया था। तंजानिया ने साल 2019 में माली महिला टीम के खिलाफ 12 रनों के टारगेट को सिर्फ चार गेंदों में हासिल किया था। वहीं थाईलैंड महिला टीम ने साल 2023 में फिलीपींस महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में 10 रनों के टारगेट को चार गेंदों में हासिल किया था। वहीं इसके बाद लिस्ट में नेपाल महिला टीम का नाम है जिन्होंने साल 2019 में मालदीव के खिलाफ 17 रनों के टारगेट को सिर्फ 5 गेंदों में हासिल किया था। वहीं अब इस रिकॉर्ड की बराबरी यूएई महिला टीम ने सऊदी अरब के खिलाफ मैच में सिर्फ 5 गेंदों में जीत हासिल करने के साथ कर ली है।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: रचिन रवींद्र ने मारी छलांग, शुभमन गिल को नुकसान, ऋषभ पंत को बिना खेले फायदा कैसे हो गया

सात साल बाद टीम इंडिया खेलेगी लगातार 5 वनडे मुकाबले, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here