Home वायरल Queen of Fruits, Name of the Queen of Fruits, Interesting Facts, Mangosteen,...

Queen of Fruits, Name of the Queen of Fruits, Interesting Facts, Mangosteen, General Knowledge, Amazing Facts: फलों का राजा आम तो फिर ‘रानी’ कौन? आइए हम आपको बताते हैं

22
0

[ad_1]

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और कई लोगों को ये मौसम बहुत पसंद होता है। अब जब उन लोगों से पूछो कि उन्हें गर्मी का मौसम क्यों पसंद है तो वो जवाब देंगे कि इस मौसम में आम खाने को मिलता है। कुल मिलाकर बात यह है कि लोगों को आम की वजह से गर्मी का मौसम भी अच्छा लगता है और ऐसा हो भी क्यों न, आम फल ही ऐसा है। आम एक ऐसा फल है जिसकी तुलना शायद ही किसी दूसरे फल से किया जा सकता है और आम की मिठास के कारण ही तो उसे फलों का राजा कहा जाता है। आपको भी यह बात पता ही होगी मगर आपको यह नहीं पता होगा कि फलों की रानी किसे कहते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि फलों की रानी किसे कहते हैं।

फलों की रानी किस फल को कहते हैं?

सभी को यह पता है कि फलों का राजा आम कहलाता है मगर आज हम आपको बताएंगे कि फलों की रानी किसे कहते हैं। दरअसल मैंगोस्टीन (Mangosteen) को फलों की रानी माना जाता है। आपको बता दें कि पके हुए मैंगोस्टीन का गूदा अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है। यह मीठा होने के साथ-साथ थोड़ा खट्टा भी होता है, जिसमें खट्टे फलों का हल्का सा एहसास होता है। इसके स्वाद को अक्सर उष्णकटिबंधीय (tropical) स्वादों का एक मनमोहक मेल बताया जाता है जिसकी वजह से इसे “फलों की रानी” का उपनाम मिला है।

मैंगोस्टीन के बारे में ये भी जान लीजिए

आपको बता दें कि मैंगोस्टीन में कैलोरी और फैट कम होता है लेकिन यह जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल में विटामिन C, विटामिन E और B विटामिन (थायमिन, नियासिन, और फोलेट) जैसे विटामिन होते हैं और साथ ही पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। इसके अलावा, यह डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और इसमें पौधों से मिलने वाले कई फायदेमंद यौगिक होते हैं, जिनमें ज़ैंथोन भी शामिल हैं, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख लोगों ने किए खूब कमेंट

कंटेंट के नाम पर लोग ये क्या कर रहे हैं, Video में नजर आएगी शख्स की बेवकूफी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here