Home अंग प्रदेश Anganwadi Worker And Husband Brutally Thrashed In Purnia For Giving Police Statement;...

Anganwadi Worker And Husband Brutally Thrashed In Purnia For Giving Police Statement; Admitted To Gmch – Bihar News

24
0

[ad_1]

पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौवा ड्योढ़ी ग्राम में गवाही देने से नाराज दबंगों द्वारा एक आंगनबाड़ी सेविका और उनके पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में खाना खिला रही सेविका और उनके पति को दबिया, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, सेविका के गले से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आंगनबाड़ी सेविका ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता मंजू देवी (पति- भानू शंकर सिंह), जो बाल विकास परियोजना रूपौली के केंद्र संख्या-103 (नाथपुर) में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं, ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

रात में घर में घुसकर किया हमला

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे जब वह अपने पति को खाना खिला रही थीं, तभी ग्राम भौवा ड्योढ़ी निवासी आदित्य कुमार सिंह उर्फ सेतु (वर्तमान पता- गरभैली, कटिहार) अपने साथ 7-8 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों को लेकर उनके घर में घुस आया। घर में घुसते ही आदित्य ने कहा कि “कल तुमने मेरे खिलाफ रूपौली थाने में गवाही दी है, आज देखो तुम्हारा क्या हाल करता हूं।”

दबिया और हॉकी स्टिक से किया वार

पीड़िता के विरोध करने पर आदित्य कुमार सिंह ने हाथ में लिए दबिया से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह आंगन की तरफ भागीं तो आरोपी ने दौड़ाकर हॉकी स्टिक और दबिया से दोबारा वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और बायां हाथ कट गया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया और हॉकी स्टिक से मार-मारकर उनका पैर तोड़ दिया। इधर, उसके साथ आए 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने पीड़िता के पति भानू शंकर सिंह को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मंगलसूत्र छीनकर दी जान से मारने की धमकी

पिटाई के दौरान ही आरोपी आदित्य सिंह ने पीड़िता के गले से करीब एक भर (10 ग्राम) वजन का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने कमर से थ्री-नट (अवैध हथियार) लहराते हुए धमकी दी कि यदि बयान वापस नहीं लिया तो जिंदा दफन कर देगा।

ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी हुए फरार

चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण दौड़े तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से जख्मी दंपति को उठाया गया। पीड़िता के भतीजे बंटी ने तुरंत मोहनपुर थानाध्यक्ष को फोन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के निर्देश पर एंबुलेंस से दोनों को पहले रूपौली रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार

जीएमसीएच में चल रहा इलाज 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में इलाजरत हैं। मोहनपुर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here