Home अंग प्रदेश Bankipur Election Result Live:बांकीपुर में प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे;...

Bankipur Election Result Live:बांकीपुर में प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे; भाजपा पीछे, राजद का हाल खराब – Bihar News Live Neeraj Sinha Bjp Win Or Prashant Kishor Result Rekha Gupta Bankipur Election Result 2026

17
0

[ad_1]

10:37 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Results : तीसरे राउंड की गिनती में भी प्रशांत का जलवा

तीसरे राउंड की गिनती का परिणाम आ चुका है। अब तक 1162 मतों से प्रशांत किशोर आगे हैं। उन्हें 5032 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज को 3870 और राजद की रेखा को 767 मत हासिल हुए हैं।

10:35 AM, 03-Aug-2026

Win Celebration : पटाखों के बैग लिए पकड़ा गया जन सुराज समर्थक

दो राउंड की गिनती में आगे चल रहे प्रशांत किशोर की पार्टी- जनसुराज के एक समर्थक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी की टीम ने युवक को पटाखों से भरे बैग के साथ पकड़ा है। बैग में पटाखे थे। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी युवक को छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। आरोपी को एसके पुरी थाना में बैठाया गया है।

10:16 AM, 03-Aug-2026

Prashant Kishor : दूसरे राउंड की गिनती में भी प्रशांत आगे


बांकीपुर में प्रशांत किशोर लगातार आगे।
– फोटो : amar ujala digital

दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड के रुझानों में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर को 3795 वोट हासिल हुआ है। वहीं भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 2634 वोट मिले हैं। राजद की रेखा गुप्ता को 664 वोट मिले हैं। ईवीएम की गिनती में भी प्रशांत किशोर की बढ़त कायम है। वह अब 1161 वोटों से भाजपा के मुकाबले आगे हैं।

09:31 AM, 03-Aug-2026

Postal Counting : चुनाव आयोग की जानकारी का इंतजार


चुनाव आयोग की ओर से घोषित आंकड़े।
– फोटो : amar ujala digital

बांकीपुर विधानसभा के उप चुनाव में प्रशांत किशोर के आगे होने की जानकारी सामने आ रही है। प्रशांत किशोर को 2225 मत हासिल हुए हैं। वह 862 मतों से नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। नीरज सिन्हा को 1363 और रेखा कुमारी गुप्ता को 505 वोट हासिल हुए हैं अब तक के परिणाम में।

08:51 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Counting Today : मतगणना जारी, रैफ की भी तैनाती

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया जारी है। एन कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई। अटल पथ शिवपुरी, एसके पुरी, बोरिंग रोड, आनंदपुरी, पाटलिपुत्र कॉलोनी समेत कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। 

08:34 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Counting Date : मगतणना केंद्र पर आज ड्रोन से निगरानी


एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के ऊपर ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी।
– फोटो : amar ujala digital

पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी के साथ-साथ मतगणना केंद्र पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार घूम-घूम कर निगरानी कर रहे है। आसमान से भी मतगणना केंद्र की निगरानी हो रही है। इस बार मतगणना केंद्र और उसके आसपास की गतिविधियों पर ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है।

08:10 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Result : पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरुआत


कौन पड़ रहा भारी और किसने वोटरों ने दिखाई लाचारी, समझिए इस खबर में।
– फोटो : amar ujala digital

बिहार की राजधानी पटना के बीच शहर की सीट है बांकीपुर। सभी शहरी मतदाताओं वाली सीट है बांकीपुर। सबसे कम मतदान प्रतिशत के लिए कुख्यात रही है यह सीट। यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा जाने के बाद छोड़ी। 30 जुलाई को यहां उप चुनाव के लिए मतदान हुआ और आज 3 अगस्त को मतगणना हो रही है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई है।

07:42 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Result : एएन कॉलेज में शुरू हो रही मतगणना


मतगणना केंद्र पर अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात।
– फोटो : amar ujala digital

मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है, जिन्हें अधिकृत किया गया है। प्रत्याशियों, उनके काउंटिंग एजेंटों और संबंधित अधिकारियों के लिए क्यूआर कोड युक्त पास जारी किए गए हैं, जिनकी प्रवेश द्वार पर स्कैनिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं, मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल, दंडाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की व्यापक तैनाती की गई है।

07:27 AM, 03-Aug-2026

Rain in Patna : मतगणना स्थल के आसपास बारिश से लोग प्रभावित


मतगणना स्थल के रास्ते में हर तरफ बारिश।
– फोटो : amar ujala digital

पटना जिले में ही नहीं, कई बार शहर के अंदर भी कहीं बारिश हो रही तो कहीं नहीं। आज, मतगणना स्थल एएन कॉलेज के आसपास लगभग सभी दिशाओं में एक किलोमीटर के दायरे के अंदर बारिश का नजारा रहा। अटल पथ पर भी और बोरिंग रोड में भी। इस कारण मतगणनाकर्मियों के साथ पार्टियों के एजेंट को भी पहुंचने में परेशानी हो रही है। जब तक सभी पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहते हैं, मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराने में परेशानी आती है।

06:57 AM, 03-Aug-2026

Bankipur Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे; भाजपा पीछे, राजद का हाल खराब

देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा में आज उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा। भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, राजद से रेखा गुप्ता और जनसुराज से प्रशांत किशोर समेत 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। पटना के एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। वोटिंग 14 टेबल पर 31 राउंड में होगी। सबसे पहले पोस्टल की गिनती होगी। पटना पुलिस की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। करीब 350 से अधिक जवान मतगणना स्थल पर लगाए गए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। बोरिंग रोड समेत इस पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक मतगणना कार्य सम्पन्न होने तक रहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here