Home अंग प्रदेश Bihar:कमरे में फंदे से लटका मिला 17 साल की लड़की का शव, रात...

Bihar:कमरे में फंदे से लटका मिला 17 साल की लड़की का शव, रात में हुआ था घर में विवाद; जांच शुरू – 17 Year Old Girl Death Suspicious Condition In Jamui Bihar News

18
0

[ad_1]

खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर में विवाद के बाद कमरे में गई ज्योति, फिर नहीं खुला दरवाजा

बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ स्थित मालाकार टोला में रविवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गरही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात घर में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। बताया गया कि बहस के बाद ज्योति नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से किसी तरह की आहट नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो ज्योति का शव फंदे से लटका हुआ था।

चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीण, पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गरही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया।

यह भी पढ़ें: खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का वास्तविक कारण

थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here