Home अंग प्रदेश Bihar:खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई...

Bihar:खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, कैश भी लूटा – Bihar-khagaria-gogri-murder-regina-khatoon-loot-attack

23
0

[ad_1]

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में शनिवार रात बेखौफ अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। बच्चों को ढूंढने निकले पति-पत्नी को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और लूटपाट की। इसके बाद पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान छोटी मालिया गांव निवासी मोहम्मद अरशद की 30 वर्षीय पत्नी रेजिना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बच्चों को ढूंढने निकले थे पति-पत्नी


गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि मोहम्मद अरशद और उनकी पत्नी रेजिना खातून शनिवार रात अपने बच्चों को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकले थे। दंपती मुख्य मार्ग छोड़कर बगीचे वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित श्मशान बगीचे के पास घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अरशद के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके पास मौजूद रुपये-पैसे छीन लिए। पति पर हो रहे हमले को देखकर रेजिना खातून खुद को रोक नहीं सकीं और जान जोखिम में डालकर बीच-बचाव करने लगीं।

चाकू से हमला कर फरार हुए बदमाश


इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू से रेजिना पर हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

सुनसान इलाका होने के कारण अरशद की चीख-पुकार किसी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रेजिना को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

पुलिस जांच में जुटी


घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि लूटपाट और हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here