Home अंग प्रदेश Bihar:बिहार में बड़ा हादसा, धान रोपने जा रही महिला मजदूरों से भरी...

Bihar:बिहार में बड़ा हादसा, धान रोपने जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; तीन की मौत और कई घायल – Araria Bhargama Tractor Trolley Overturn Women Labourers Paddy Plantation Accident Three Killed Bihar

23
0

[ad_1]

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान की रोपनी के लिए जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रॉली पलटते ही मच गई चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थीं, जो खेतों में धान की रोपनी करने जा रही थीं। हादसे के बाद कई महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज भरगामा पीएचसी और अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

 

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान मीरा देवी, नैया देवी और रंजू देवी के रूप में हुई है। तीनों सिरसियाकला गांव की रहने वाली थीं। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।


घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद, भरगामा थानाध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन महिलाओं की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here