Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 17 August 2026

25
0

[ad_1]

11:56 AM, 17-Aug-2026

Bihar : मृतक के परिजन को चार लाख अनुदान; PM मोदी और CM सम्राट चौधरी ने अशोक धाम हादसे पर क्या कहा?

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। हादसा अशोकधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास भारी भीड़ के बीच बैरिकेडिंग टूटने के बाद हुआ। और पढ़ें

11:31 AM, 17-Aug-2026

Bihar News: कमला नदी का गहरा पानी बना काल! सात बच्चे डूबे, चार बचाए गए, तीन की मौत

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी पर कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद बच्चों को नदी से बाहर निकालकर कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

11:19 AM, 17-Aug-2026

Bihar News: बांकीपुर के विधायक के रूप में प्रशांत किशोर ने ली शपथ, विधानसभा में क्या कहा?

Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा से उपचुनाव में भाजपा को हराकर जीत हासिल करने वाले चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज विधानसभा पहुंचे। उनके साथ जनसुराज के नेता और कार्यकर्ता भी थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

10:19 AM, 17-Aug-2026

Bihar Temple Stampede: अशोक धाम में भगदड़ कैसे मची? बिजली के खंभे से करंट की बात कितनी सही? जानें, हर जवाब

: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम हॉल्ट पर एक साथ दोनों दिशाओं से ट्रेनें आने के बाद अफरा-तफरी मची। इसी दौरान बांस की बैरिकेडिंग टूटने और बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। और पढ़ें

09:45 AM, 17-Aug-2026

Bihar: गंगा में डूबीं सात बच्चियां, तीन के शव मिले; एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान सात बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को बचा लिया था, जबकि चार लापता थीं। अब लापता बच्चियों में से बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। और पढ़ें

08:10 AM, 17-Aug-2026

Bihar Temple Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल; प्रशासन क्या बोला?

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

और पढ़ें

08:00 AM, 17-Aug-2026

Bihar: बर्फ, तूफान और कम ऑक्सीजन… फिर भी नहीं रुकीं मोनी,5,643 मीटर ऊंचे माउंट एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

बिहार की बेटी और सारण की बहू मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,643 मीटर) पर तिरंगा फहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत मोनी ने खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 14 अगस्त को तय समय से एक दिन पहले सफलतापूर्वक समिट पूरा किया। और पढ़ें

08:00 AM, 17-Aug-2026

Bihar Crime: बात करने के बहाने बुलाया, फिर बरसा दी गोलियां! गंगा किनारे युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग

गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने युवक को बातचीत के बहाने गंगा किनारे बुलाया और पहुंचते ही 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। और पढ़ें

07:58 AM, 17-Aug-2026

Bihar: छह लाख कांवरिया, हर-हर महादेव के जयकारे और भगवा रंग… तीसरी सोमवारी पर गरीबनाथ धाम का अद्भुत नजारा

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। रविवार रात से शुरू हुए जलाभिषेक में प्रशासन के अनुमान के मुताबिक छह लाख से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। और पढ़ें

07:43 AM, 17-Aug-2026

Bihar: बाबा गरीबनाथ को जल चढ़ाने निकला था कांवरिया, रास्ते में घेरकर गोलियों से भूना; बाइक सवार बदमाश फरार

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया गोलू कुमार की बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले युवक को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here