[ad_1]
09:25 AM, 09-Jun-2026
Bihar: पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, कातिलों ने गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा मैसेज; मची सनसनी
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच के 24 वर्षीय बेटे अनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से लापता था। सोमवार को उसका शव चौर से बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद अपराधियों ने उसके मोबाइल से संदिग्ध मैसेज भी भेजा।
09:13 AM, 09-Jun-2026
Bihar: आधी रात काल बनकर गिरा पीपल का पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में देर रात एक विशाल पीपल का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिला और चार बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया है।
09:08 AM, 09-Jun-2026
Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत दी है। खान सर पर हत्या के प्रयास और हथियारों के अवैध इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। और पढ़ें
08:37 AM, 09-Jun-2026
Bihar: भीषण सड़क हादसा, देवघर से लौट रहे UP के परिवार की बोलेरो पेड़ से टकराई; मां-बेटे की मौत, आठ घायल
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर महाविहार होटल के पास देवघर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक परिवार की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें
08:12 AM, 09-Jun-2026
Bihar: घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पेट में लगी गोली; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक निजी फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
07:55 AM, 09-Jun-2026
Bihar News: जदयू विधायक को धमकी दिलाने के आरोप में आरओ पर केस दर्ज, अधिकारी ने दी यह दलील, जानें पूरा मामला
सुपौल में जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव और राजस्व अधिकारी संदीप कुमार के बीच विवाद गहरा गया है। विधायक के अंगरक्षक की शिकायत पर आरओ के खिलाफ धमकी दिलाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं आरओ ने विधायक पर दबाव बनाने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
07:49 AM, 09-Jun-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar : अचानक आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग लगने की सोचना मिलते ही सदर अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गई। और पढ़ें
[ad_2]
Source link














