Home वायरल Dogesh Bhai Funny Video, Dog Video, Aaj Ka Viral Video : लड़कियां...

Dogesh Bhai Funny Video, Dog Video, Aaj Ka Viral Video : लड़कियां प्यार के जाल में ऐसे फंसाती डोगेश भाई ने अब सीख लिया

22
0

[ad_1]

Dogesh Video Viral : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहे। हाल ही में एक स्ट्रीट डॉग की कहानी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तहलका मचा दिया है। मुंबई या आसपास का यह वीडियो जहां कुछ लड़कियां/वॉलंटियर्स पहले एक कुत्ते को प्यार से लुभाती नजर आती हैं, फिर अचानक जाल गिराकर उसे कैद कर लेती हैं। इस कुत्ते को “डोगेश भाई” नाम दिया गया है और वीडियो पर ओवरले किए गए फनी ऑडियो ने इसे और मजेदार बना दिया। लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @Garima नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ युवतियां डोगेश भाई को बिस्किट, प्यार भरी आवाज और दुलार से पास बुलाती हैं। डोगेश भाई बेखौफ और खुश होकर उनके पास आता है। ठीक उसी पल अचानक एक बड़ा जाल गिरता है और डोगेश भाई फंस जाता है। बैकग्राउंड में फनी वॉइसओवर सुनाई देता है। उसके टेक्स्ट पर लिखा है कि,’डोगेश भाई ने सीख लिया कि कभी लड़कियों पर भरोसा मत करना…!’ डोगेश भाई का हैरान चेहरा और जाल में फंसने का नाटकीय अंदाज देखकर यूजर्स ठहाके मार रहे हैं। 

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा था – प्रेम नरक से आया कुत्ता है…!!!’ दूसरे ने लिखा कि, ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मर्द भी ऐसे फंसते हैं।’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का।’ पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘यहां तक ​​कि डोगेश भाई भी चलो सिर्फ दोस्त बनकर रह जाते हैं वाले क्लासिक जाल से नहीं बच पाए।’ छठे यूजर ने लिखा कि, ‘यह सचमुच एक जाल है।’


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

जब शख्स ने ड्राइवर और घरेलू सहायक के साथ किया टीम लंच, वायरल फोटो ने ​जीत लिया यूजर्स का दिल  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here