Home वायरल IITian gives advice on workplace, aaj ka viral video : IIT’ian ने...

IITian gives advice on workplace, aaj ka viral video : IIT’ian ने वर्कप्लेस को लेकर दी ऐसी सलाह

16
0

[ad_1]

IITian video Viral : एक  IIT’ian की साधारण-सी लगने वाली वर्कप्लेस सलाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर किया गया यह वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, कृतज्ञ नायर ने वर्कप्लेस कल्चर के बारे में बात की और कहा कि कर्मचारियों को उन कंपनियों से प्रभावित नहीं होना चाहिए जो खुद को परिवार कहती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी जगहों पर काम करना चाहिए जो यह समझते हों कि कर्मचारियों के कार्यालय के बाहर भी परिवार होते हैं और उनके निजी समय का सम्मान करते हों। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kritagya.nayyar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में कृतज्ञ ने कहा, ‘आपको ऐसी जगह काम नहीं करना चाहिए जहां लोगों को लगता हो कि हम एक परिवार हैं। आपको ऐसी जगह काम करना चाहिए जहां लोग समझते हों कि आपका परिवार है, इसलिए आपको समय पर घर जाना चाहिए, सप्ताहांत में काम नहीं करना चाहिए, और यह अब तक की सबसे अच्छी कॉर्पोरेट सलाह है जो मैंने सुनी है।’  इस वीडियो को “अब तक की सबसे बेहतरीन एक लाइन की कॉर्पोरेट सलाह” कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक​ यूजर ने लिखा कि, ‘जब उत्पादन के लिए इसे लागू करने का समय आता है, तो ऐसा लगता है कि हर कोई यह भूल जाता है कि कर्मचारियों के भी परिवार होते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘वास्तव में कौन सी कंपनियां ऐसा करती हैं? अगर हमें ऐसी 5 से 10 कंपनियों के नाम मिल जाएं, तो दर्शकों के लिए यह वास्तव में मूल्यवान जानकारी होगी।’ कुछ  यूजर्स ने अपने वर्कप्लेस के सकारात्मक अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैं एक ऐसी कंपनी में काम करता हूं जो वास्तव में इस कल्चर को प्राथमिकता देती है।’ दूसरे ने इस बात से सहमति जताते हुए लिखा, ‘बिल्कुल सही! कॉर्पोरेट टीमें खेल टीमों की तरह होती हैं, परिवार की तरह नहीं।’ पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘वास्तव में यह सबसे अच्छी सलाह है!’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

IPL 2026 Final : साईं सुदर्शन के बैट ड्रॉप मोमेंट पर बन रहे मजेदार मीम्स, यूजर्स ने कुछ इस तरह लिए मजे

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here