Home मनोरंजन Main Vaapas Aaunga: अदिति राव हैदरी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली-...

Main Vaapas Aaunga: अदिति राव हैदरी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली- फिर से देखूंगी

22
0

[ad_1]

Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. अब अदिति राव हैदरी ने इम्तियाज अली की फिल्म देखी और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

अदिति राव हैदरी ने ‘मैं वापस आऊंगा’ का किया रिव्यू

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘मैं वापस आऊंगा’ का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, “इम्तियाज अली की फिल्म… लेकिन मुझे और भी बहुत कुछ कहना है! यह मूवी बहुत ही सुंदर, दिल को छू लेने वाली और असल जिदगी के करीब है… मेरा दिमाग अभी भी इसके बारे में सोच रहा है और कह रहा है कि ‘मैं वापस जाऊंगी, इसे फिर से देखूंगी’.” फिल्म इम्तियाज अली की प्यार और चाहत से भरी सपनों जैसी दुनिया पर आधारित है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं.

अनुभव सिन्हा ने मैं वापस आऊंगा को लेकर क्या कहा

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने भी इम्तियाज अली के हालिया काम की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं वापस आऊंगा का हर फ्रेम भरोसे और क्रिएटिव ईमानदारी से भरा हुआ है, जो इसे आज के दौर में सच्चे और दिल से बनाए गए सिनेमा की एक अलग ही मिसाल बनाता है.” ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म प्यार और चाहत से भरी सपनों जैसी दुनिया पर आधारित है. इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं. बिड़ला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स के मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार की ओर से प्रोड्यूस की गई है.

ए.आर. रहमान ने किया था परफॉर्म

हाल ही में, ए.आर. रहमान ने अटारी बॉर्डर पर एक खास ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी में लाइव परफॉर्मेंस दी. ‘जय हो – अ म्यूजिकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ नाम का यह इवेंट ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए भी था. प्रोग्राम के दौरान इम्तियाज ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “इस ग्रुप का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह बहुत खास बात है कि यह इवेंट ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म से जुड़ा है. यह फिल्म 1947 के बंटवारे के समय बॉर्डर बनने की कहानी पर आधारित है. उस समय न सिर्फ़ लोगों के घर और जानें गईं, बल्कि दिल भी टूटे. हम प्यार का संदेश लेकर आए हैं, क्योंकि आखिर में, सिर्फ प्यार ही हमें आगे बढ़ाता है.”

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

The post Main Vaapas Aaunga: अदिति राव हैदरी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली- फिर से देखूंगी appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here