[ad_1]

नवगछिया: सिमरिया-हाथीदह राजेंद्र पुल पर रेलवे द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. इस निर्णय के तहत वंदे भारत और महानंदा एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस का सफर बीच में ही समाप्त किया जाएगा.
इंटरसिटी 24 अक्टूबर तक बरौनी में होगी टर्मिनेट
दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 22 सितंबर से 24 अक्टूबर तक केवल बरौनी जंक्शन तक ही सीमित रहेगा. ट्रेन बरौनी से आगे नहीं जाएगी, जिससे नियमित यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा.
हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते चलेगी वंदे भारत
वंदे भारत एक्सप्रेस 23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी. यह ट्रेन अब बरौनी से हाजीपुर और सोनपुर होते हुए पटना पहुंचेगी.
महानंदा एक्सप्रेस का भी मार्ग परिवर्तित
सिक्किम से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बदले हुए रूट से चलेगी. इस अवधि में ट्रेन को हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड से होकर संचालित किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने नवगछिया और आसपास के यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और रूट की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है.
The post राजेंद्र पुल पर काम से ट्रेनों के रूट बदले: वंदे भारत डायवर्ट, इंटरसिटी बरौनी तक appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















