Home अंग प्रदेश Munger Municipal Row: Commissioner Tears Protest Banner, Sanitation Workers Lay Siege –...

Munger Municipal Row: Commissioner Tears Protest Banner, Sanitation Workers Lay Siege – Bihar News

19
0

[ad_1]

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों द्वारा लगाए गए बैनर को नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता द्वारा हटाकर फाड़ दिए जाने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

बैनर फाड़ने के आरोप के बाद बढ़ा विवाद

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इसी दौरान नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर बैनर हटाया और उसे फाड़ दिया। इस घटना के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नगर निगम कार्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

स्थिति को देखते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

हड़ताल से कामकाज और सफाई व्यवस्था प्रभावित

अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण नगर निगम के प्रधान कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सफाई कर्मी कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

तीन सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी

नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य कर्मियों का नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना तथा स्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बैनर फाड़े जाने की घटना से उनमें भारी आक्रोश फैल गया है।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधायक; वोकल और साइलेंट- दोनों तरह के वोट से जीते

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सफाई कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार और नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here