Home मनोरंजन Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक...

Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है… ‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद वारसी का बड़ा अपडेट

22
0

[ad_1]

Munna Bhai 3: संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ ने दर्शकों को खूब हंसाया और दिल भी जीता. संजय दत्त का मुन्ना और अरशद वारसी का सर्किट आज भी लोगों को याद है. अब ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुन्ना और सर्किट की जोड़ी तीसरी फिल्म में वापस आएगी? इस सवाल पर अरशद वारसी ने बड़ा अपडेट दिया है.

क्या फिर बनेगी ‘मुन्ना भाई’ की तीसरी फिल्म?

Image

दरअसल, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के 20 साल पूरे होने पर अरशद वारसी से SCREEN ने ‘मुन्ना भाई’ की अगली फिल्म को लेकर सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने बताया कि हर कोई तीसरी फिल्म बनते हुए देखना चाहता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी को तीसरी फिल्म बनाने के लिए परेशान कर रखा है. अरशद ने कहा कि संजय ने राजू हिरानी को लगभग बंदूक की नोक पर रखा हुआ है कि उन्हें एक और ‘मुन्ना भाई’ फिल्म बनानी ही है.

‘संजू, मैं बना रहा हूं…’

अरशद ने आगे बताया कि राजकुमार हिरानी भी इस फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि राजू हिरानी एक बार नेशनल टीवी पर भी बोल चुके हैं, ‘संजू, मैं बना रहा हूं, संजू.’ अरशद ने कहा कि वह खुद भी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और बस इसके बनने का इंतजार कर रहे हैं. उनके मुताबिक, राजू हिरानी इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म कब शुरू होगी और इसकी कहानी क्या होगी, इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: मुन्ना और सर्किट की वापसी तय, बंद नहीं हुई Munna Bhai 3, राजकुमार हिरानी ने बताई सच्चाई

सर्किट के कई डायलॉग खुद अरशद ने बनाए थे

बातचीत के दौरान डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने अरशद से पूछा कि ‘मुन्ना भाई’ में सर्किट के कितने डायलॉग पहले से लिखे हुए थे और कितने उन्होंने खुद बनाए थे. इस पर अरशद ने बताया कि पहली फिल्म में काफी कुछ उन्होंने मौके पर ही बनाया था. यानी सर्किट के कई मजेदार डायलॉग पहले से लिखे हुए नहीं थे.

अरशद ने बताया कि पहली फिल्म में उन्हें अपने किरदार के साथ खुलकर मस्ती करने की पूरी आजादी थी. उन्होंने राजकुमार हिरानी से कहा था कि वह उन्हें इस किरदार को अपने अंदाज में निभाने दें, क्योंकि सर्किट का किरदार उनके लिए बहुत खास था.

यह भी पढ़ें- संजय दत्त एक्शन हीरो हैं… मुन्ना भाई एमबीबीएस होगी डिजास्टर, राजकुमार हिरानी को सुनने पड़े थे ताने

11 सितंबर को रिलीज होगी ‘घमासन’

बता दें कि अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घमासन’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है. फिल्म में प्रातिक गांधी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. ‘घमासन’ 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

The post Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है… ‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद वारसी का बड़ा अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here