Home अंग प्रदेश Short Circuit Causes Minor Fire At Purnia Exam Center Just Before Constable...

Short Circuit Causes Minor Fire At Purnia Exam Center Just Before Constable Recruitment Exam – Bihar News

54
0

[ad_1]

पूर्णिया में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पूर्णिया जिले के जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय पूर्व अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद परीक्षा केंद्र परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया। हालांकि, केंद्र पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की सूझबूझ व तत्परता से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

परीक्षा शुरू होने से पहले बिजली बोर्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट

जानकारी के अनुसार, जिला स्कूल के प्रांगण हॉल में सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षार्थी भी अपनी तय सीटों पर बैठने के लिए केंद्र पर पहुंच चुके थे और परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही मिनटों का समय शेष रह गया था। इसी बीच, हॉल में लगे एक मुख्य बिजली बोर्ड में अचानक तेज शॉर्ट सर्किट हो गया।

चिंगारियों और धुएं से मची अफरा-तफरी

देखते ही देखते बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं और पूरे हॉल में घना धुआं फैलने लगा। कुछ ही पलों में वहां आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं, जिससे परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। इसके साथ ही तुरंत अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचित किया गया।

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई आग

राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया था। फिर भी, एहतियात के तौर पर पूर्णिया जीएमसीएच प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत एक एम्बुलेंस जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई।

कोई जनहानि नहीं, परीक्षा सामग्री भी रही सुरक्षित

इस हादसे में सबसे अच्छी बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय और आवश्यक सामग्रियां भी पूरी तरह सुरक्षित रहीं। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बलवीर कुमार बागिस ने स्थिति का मुआयना करने के बाद बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बेहद मामूली आग लगी थी, जिस पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया था।

यह भी पढ़ें: सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी

समय रहते त्वरित कार्रवाई होने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और न ही कोई परीक्षार्थी या कर्मचारी घायल हुआ। हालात सामान्य होने के बाद परीक्षा को सुचारू रूप से शुरू कराया गया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here