Home बिहार VIDEO: पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से...

VIDEO: पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए अपराधी फरार

21
0

[ad_1]

पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड स्थित शांति गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के बेसमेंट का है। यहां दो बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वर्तमान पार्षद के पति अनिल कुमार यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल कुमार यादव को करीब पांच गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर गोलियों के खोखे और जमीन पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।




पैदल पहुंचे अपराधी, गोली मारकर हुए फरार

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव अपने अपार्टमेंट के कार्यालय में बैठे हुए थे कि इसी दौरान तीन अपराधी बाइक से पहुंचे और उन पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पटना के वार्ड नंबर 24 के पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को देखने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी उदयन अस्पताल पहुंचे। अनिल यादव को गोली लगने के बाद इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा, अनिल यादव जी को चार गोली लगी है, भगवान से प्रार्थना है कि वे ठीक हो जाएं। बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी की जवाब देना चाहिए कि ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?

ये भी पढ़ें:

पटना में फायरिंग का मामला, शख्स ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here