Home अंग प्रदेश कदवा में 90 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की...

कदवा में 90 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़

24
0

[ad_1]

कटिहार जिले की कदवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी सोनैली गांव में एक व्यक्ति अपने घर से ही अवैध शराब की तस्करी का धंधा चला रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव में की छापेमारी

कदवा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी सोनैली गांव में बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब बेची जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी की गई.

भागने की कोशिश कर रहा आरोपी दबोचा गया, 90 लीटर शराब बरामद

पुलिस टीम को देखते ही एक युवक मकान के पिछले हिस्से से भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर उसे मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद जब पुलिस ने नियमानुसार घर की तलाशी ली, तो परिसर के अंदर से कुल 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान पुरानी सोनैली निवासी पंकज कुमार उरांव (19 वर्ष, पिता: कर्मा उरांव) के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद शराब और संबंधित सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post कदवा में 90 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़ appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here